डीजल से चलने वाली ट्रेनें महू से चलाई जाएंगी : नामजोशी
महू। वर्तमान में इंदौर से डीजल से चलने वाली ट्रेनें महू स्टेशन से चलाई जाएंगी। महू तक वि''ुतीकरण होने के बाद ही अन्य ट्रेनों को महू रेलवे स्टेशन से चलाया जाना संभव हो सकेगा। यह बात संस्था प्रयास द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में अभा यात्री सुविधा समिति के सदस्य नागेश नामजोशी ने कही। कार्यक्रम में नागरिकों ने विभिन्ना रेल समस्याओं व यात्रियों को होने वाल
By
Publish Date: Thu, 24 Mar 2016 12:53:35 AM (IST)
Updated Date: Thu, 24 Mar 2016 12:53:35 AM (IST)
महू। वर्तमान में इंदौर से डीजल से चलने वाली ट्रेनें महू स्टेशन से चलाई जाएंगी। महू तक विद्युतीकरण होने के बाद ही अन्य ट्रेनों को महू रेलवे स्टेशन से चलाया जाना संभव हो सकेगा।
यह बात संस्था प्रयास द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में अभा यात्री सुविधा समिति के सदस्य नागेश नामजोशी ने कही। कार्यक्रम में नागरिकों ने विभिन्ना रेल समस्याओं व यात्रियों को होने वाली असुविधा के बारे में बताया। इसमें रक्षा मंत्रालय द्वारा जमीन नहीं दिए जाने के कारण प्लेटफार्म छोटा बनाया जाना, अकोला गाड़ी में रिजर्वेशन कोच कम लगाना, महत्वपूण गाड़ियों को महू से चलाए जाने की बात कही। नामदेव जोशी ने कहा कि जल्द ही रतलाम-भीलवाड़ा डीएमयू को महू से भीलवाड़ा तक तथा इंदौर-जोधपुर को महू से चलाया जाएगा। अन्य महत्वपूर्ण ट्रेन को महू से चलाए जाने के सवाल पर कहा कि हमारी प्राथमिकता के आधार पर मालवा एक्सप्रेस को महू से चलाया जाना है क्योंकि महू सैन्य छावनी है।
महू-खंडवा के बीच बड़ी रेल लाइन के सवाल पर उन्होंने कहा कि सनावद का काम पूरा होना है, जिसके लिए कुछ माह बाद यह ट्रैक भी बंद हो जाएगा। कार्यक्रम में अशोक सोमानी, कैलाश दत्त पांडेय, कांता सोढानी, जितेंद्र शर्मा, मुजीब कुरेशी, अशोक वर्मा, अरुणा पांडेय आदि मौजूद थे। संचालन राजेश शर्मा ने किया। आभार प्रदुम्न माहेश्वरी ने माना। संस्था प्रयास के शिव शर्मा द्वारा किए गए इस आयोजन में कांग्रेस व भाजपा दोनों दलों के नेता व कार्यकर्ता एक साथ मौजूद थे। उन्होंने रेल समस्याओं के निराकरण की बात अपने-अपने तरीके से रखी।