Help:Extension:GlobalUserPage

This page is a translated version of the page Help:Extension:GlobalUserPage and the translation is 100% complete.

एक्सटेंशन:ग्लोबल यूज़र पेज एक्सटेंशन की मदद से आप एक विकि फ़ार्म के कई विकियों पर एक ही सदस्य पृष्ठ का पुनः उपयोग कर सकते हैं।

अपना ग्लोबल सदस्य पृष्ठ सक्षम करना

ज़्यादातर मामलों में आपको कुछ करने की ज़रूरत नहीं। अगर लोकल सदस्य पृष्ठ पर अपेक्षित सामग्री नहीं दिखती है, आपको इनमें से एक या एकाधिक चरणों का पालन करना पड़ सकता है:

  • केंद्रीय विकि पर अपना सदस्य पृष्ठ बनाएँ। विकिमीडिया परियोजनाओं पर आपका मेटा सदस्य पृष्ठ आपका ग्लोबल सदस्य पृष्ठ है।
  • अगर सुविधा डिफ़ॉल्ट से अक्षम है और GlobalPreferences स्थापित है, Special:GlobalPreferences पर जाकर "ग्लोबल सदस्य पृष्ठ का इस्तेमाल करें" और "सभी विकियों पर इस वरीयता का इस्तेमाल करें" चेकबक्सों को सक्षम करें।
  • अगर आपके पास पहले से किसी विकि पर ग्लोबल सदस्य पृष्ठ है और आप उसकी सामग्री को अब दिखाना नहीं चाहते, आप उसे हटाने का अनुरोध कर सकते हैं। विस्तार के लिए Help:पृष्ठों को हटाना और पुनर्स्थापित करना देखें, या फिर उस विकि पर किसी प्रबंधक से संपर्क करें। ध्यान रखें कि लोकल सदस्य पृष्ठ को हटाने पर सदस्य पृष्ठ खोज परिणामों में नज़र नहीं आएगा।

सामग्री कहाँ से आती है

आपके ग्लोबल सदस्य पृष्ठ को केंद्रीय विकि पर बनाया जाता है, और परिणाम को ही लोकल विकियों पर दिखाया जाता है। आपको केंद्रीय विकि पर जो सामग्री नज़र आती है, वही आपको दूसरे विकियों पर भी नज़र आएगी। इसका मतलब है:

  • साँचों के ट्रांसक्लूड करने पर केंद्रीय विकि के साँचों को ट्रांसक्लूड किया जाएगा (आपका ग्लोबल सदस्य पृष्ठ लोकल साँचों का इस्तेमाल नहीं करेगा);
  • {{Special:PrefixIndex/User:''मेरा नाम''/}} जैसे विशेष पृष्ठों को ट्रांसक्लूड करने पर डेटा को केंद्रीय विकि से ट्रांसक्लूड किया जाएगा;
  • {{int:}} पार्सर फ़ंक्शन में केंद्रीय विकि से सिस्टम संदेश दिखाए जाएँगे;
  • {{SERVERNAME}} जैसे जादुई शब्द केंद्रीय विकि से वैल्यू दिखाएँगे।

विकिकड़ियाँ सापेक्ष हैं, जो वे लोकल विकि पर इशारा करेंगे।

विकिमीडिया परियोजनाओं पर इंटरविकि कड़ियों का इस्तेमाल करें।

अपना ग्लोबल सदस्य पृष्ठ अक्षम करना

ग्लोबल सदस्य पृष्ठ अक्षम करने के लिए आप __NOGLOBAL__ जादुई शब्द का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो अगर केंद्रीय सदस्य पृष्ठ पर मौजूद होता है, तो उस पृष्ठ को दूसरे विकियों पर नहीं दिखाया जाएगा। इससे यह भी तय होगा कि किसी दूसरे विकि पर सदस्य पृष्ठ की कड़ी लाल होगी या नीली।

दिखाई जाने वाली सामग्री को नियंत्रित करना

साँचे को ट्रांसक्लूड करने की तरह आप ‎<noinclude> और ‎<includeonly> टैग्स की मदद से नियंत्रित कर सकते हैं कि सामग्री को सिर्फ केंद्रीय विकि पर दिखाया जाएगा जहाँ पृष्ठ मौजूद है, या फिर सभी साइटों पर ग्लोबल रूप से।

आप अपने केंद्रीय सदस्य पृष्ठ को ‎<noinclude> टैग्स में लपेटकर ग्लोबल सदस्य पृष्ठों को "अक्षम" कर सकते हैं। अगर पृष्ठ खाली होता है या फिर अगर इसमें __NOINDEX__ जैसी अदृश्य सामग्री होती है, इसे दूसरे विकियों पर नहीं दिखाया जाएगा।

खामियाँ

  • साइट CSS में अंतर के कारण आपका सदस्य पृष्ठ सभी विकियों पर समान न भी दिख सकता है। अपने पृष्ठ को किसी RTL विकि पर जाँचें, जैसे :ar: या :he:
  • विशेष पृष्ठों या {{#time}} जैसे पार्सर फ़ंकशन्स को ट्रांसक्लूड करने पर वे उतने ज़्यादा अपडेट नहीं होंगे जितने वे लोकल रूप से होते होंगे।
  • केंद्रीय विकि सदस्य पृष्ठ पर Help:पृष्ठ स्थिति सूचक , यानी <indicator name="ICBM"><samp id="coordinates" class="coordinates&nbsp;plainlinks"></samp></indicator> में ICBM जीयोहैक, लोकल विकियों पर काम नहीं करेगा। सिर्फ केंद्रीय विकि, यानी ज़्यादातर विकिमीडिया परियोजनाओं के लिए मेटा-विकि, पर सदस्य पृष्ठ को प्रभावित करने वाले एक पृष्ठ स्थिति सूचक के लिए <noinclude><indicator name="ICBM"></noinclude><samp id="coordinates" class="coordinates&nbsp;plainlinks" style="float:right"></samp><noinclude></indicator></noinclude> आज़माएँ।
  • गैर-सामग्री विकिटेक्स्ट को लोकल विकियों पर अनदेखा कर दिया जाएगा। इसमें श्रेणियाँ, अनुप्रेषण, और __NOINDEX__ और {{DISPLAYTITLE:}} जैसे जादुई शब्द शामिल हैं।
  • <includeonly>[[en:User:Example]]</includeonly> इंटरविकि कड़ियाँ बनाने पर वे साधारण User:Example कड़ियों की तरह नज़र आएँगी।

ये भी देखें

  • विकिमीडिया परियोजना विकियों पर कार्यान्वयन के लिए मेटा-विकि पर Global user pages