इन्स्क्रिप्ट

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
(इंस्क्रिप्ट से अनुप्रेषित)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

इन्स्क्रिप्ट (इण्डियन स्क्रिप्ट का लघुरूप) भारतीय भाषी लिपियों का मानक कीबोर्ड है। यह कम्यूटर हेतु एक टच टाइपिंग कुञ्जीपटल खाका है। यह कुञ्जीपटल खाका भारत सरकार द्वारा भारतीय लिपियों के लिये मानक के रूप में स्वीकृत है।[1] यह भारत की भाषायी सॉफ्टवेयर के लिये नामी कम्पनी सी-डैक द्वारा विकसित है। यह देवनागरी, बंगाली, गुजराती, गुरुमुखी, कन्नड़, मलयालम, ओड़िया, तमिल तथा तेलुगू आदि सहित १२ भारतीय लिपियों का मानक कीबोर्ड है।

अनुक्रम

[संपादित करें] इतिहास

भारतीय भाषाओं के कीबोर्ड मुख्य रुप से तीन भागों में वर्गीकृत हैं - इन्स्क्रिप्ट, फोनेटिक तथा टाइपराइटर (रेमिंगटन)। इन्स्क्रिप्ट कीबोर्ड का मानकीकरण "डिपार्टमेण्ट ऑफ इन्फॉर्मेशन टैक्नोलॉजी" (DIT) द्वारा किया गया तथा "ब्यूरो ऑफ इण्डियन स्टैण्डर्ड" (BIS) द्वारा इसे राष्ट्रीय मानक घोषित किया गया। BIS ISCII डॉक्यूमेण्ट (IS 13194:1991) में विभिन्न भारतीय भाषा लिपियों के कीबोर्ड लेआउट का उल्लेख है।

[संपादित करें] इन्स्क्रिप्ट कुञ्जीपटल का विन्यास

हिन्दी (देवनागरी)

Devanagari InScript keyboard layout screenshot

इन्स्क्रिप्ट का कुञ्जीपटल विन्यास सभी भारतीय लिपियों हेतु समान है। अधिकतर भारतीय लिपियाँ ब्राह्मी लिपि से निकली हैं, इसलिये उनका वर्णक्रम समान है। इसी गुण के आधार पर इन्स्क्रिप्ट कीबोर्ड का खाका विकसित किया गया। इस कीबोर्ड के ध्वन्यात्मक/वर्णक्रम गुण के कारण एक व्यक्ति जो कि किसी एक लिपि में इनस्क्रिप्ट टाइपिंग जानता हो वह सभी भारतीय लिपियों में, बिना उस लिपि के ज्ञान के भी श्रुतलेखन द्वारा टाइप कर सकता है। उदाहरण - तेलुगू में राम लिखना हो या हिन्दी में, दोनो दशाओं में समान कुंजियाँ दबाने से काम बन जाता है अर्थात यदि आप देवनागरी में टाइप करना जानते हैं तो तेलुगू में भी लिख सकते हैं।

Devanagari INSCRIPT bilingual keyboard

टीवीऍस कम्पनी का देवनागरी इन्स्क्रिप्ट द्विभाषी कीबोर्ड। कुछ कम्पनियों ने इन्स्क्रिप्ट चिह्न मुद्रित भौतिक कीबोर्ड भी बनाये हैं। इस प्रकार की लेआउट वाले कम्प्यूटर कीबोर्ड व्यावसायिक उत्पाद के रुप में उपलब्ध हैं। ये कीबोर्ड ३०० रुपये तक में भी उपलब्ध हैं।[2]

[संपादित करें] इन्स्क्रिप्ट कीबोर्ड की विशेषतायें

  • यह सभी प्रमुख प्रचालन तंत्रों में अन्तर्निर्मित आता है इसलिये किसी अलग टाइपिगं औजार को इंस्टाल करने की आवश्यकता नहीं।
  • सभी भारतीय भाषाओं हेतु एक कुञ्जीपटल विन्यास होने से एक भाषा हेतु टाइपिंग सीखने पर सभी भाषाओं हेतु आ जाती है।
  • इनस्क्रिप्ट टच टाइपिंग एवं साइट टाइपिंग दोनों प्रकार का कीबोर्ड है। साइट टाइपिंग हेतु हिन्दी इन्स्क्रिप्ट चिह्न मुद्रित भौतिक कीबोर्ड चाहिये जो कि केवल ३०० रुपये में उपलब्ध है[2] अथवा इन्स्क्रिप्ट के स्टीकर मिलते हैं या फिर खुद छापे जा सकते हैं।[3]
  • इन्स्क्रिप्ट सर्वाधिक गति वाली टाइपिंग है। इसमें सभी वर्तमान कीबोर्ड खाकों अथवा टाइपिंग औजारों से कम कुञ्जियाँ दबानी पड़ती हैं। आमतौर पर एक वर्ण के लिये एक कुञ्जी होने से समय कम लगता है।
  • इन्स्क्रिप्ट का कुञ्जीपटल विन्यास विशेष शोध द्वारा विशिष्ट क्रम में बनाया गया है जिससे इसे याद करना अत्यन्त सरल है। मात्र एक हफ्ते के अभ्यास से ही इन्स्क्रिप्ट में लिखना शुरु किया जा सकता है।
  • इन्स्क्रिप्ट में आमतौर पर एक वर्ण के लिये एक कुञ्जी होने से टाइपिंग की अशुद्धियाँ कम होती हैं।
  • इन्स्क्रिप्ट लेआउट में भारतीय लिपियों के सभी यूनिकोड मानकीकृत चिह्नों को शामिल किया गया है।
  • टचस्क्रीन डिवाइसों यथा टैबलेट पीसी तथा मोबाइल फोन आदि के लिये भी इनस्क्र्पिट कीबोर्ड पूर्णतया उपयुक्त है।

[संपादित करें] विभिन्न प्रचालन तन्त्रों में इनस्क्रिप्ट कीबोर्ड

आजकल के नये प्रचालन तंत्रों, जैसे- विण्डोज़ (२०००, ऍक्सपी़, विस्ता, ). लिनक्स एवं मॅक ओऍस में इन्स्क्रिप्ट कीबोर्ड अन्तर्निर्मित (इन-बिल्ट) आता है। यह कुछ मोबाइल फोनों में भी उपलब्ध है। यह विण्डोज़ मोबाइल ५.०, ६.० तथा ६.१ में आयरॉन्स हिन्दी सपोर्ट के जरिये उपलब्ध है।

विण्डोज़ में देवनागरी हेतु मुख्यतः दो कीबोर्ड होते हैं, हिन्दी हेतु Hindi Traditional तथा संस्कृत हेतु Devanagari-INSCRIPT नाम से। Hindi Traditional में Alt, Ctrl तथा AltGr संयोजन में रोमन के बहुधा प्रयोग होने वाले चिह्न रखे गये हैं जबकि Devanagari-INSCRIPT में इन संयोजनों में संस्कृत के अतिरिक्त चिह्नों को रखा गया है।

कृतिदेव, चाणक्य जैसे नॉन-यूनिकोड फॉण्टों में टाइप करने हेतु ई-पण्डित आइऍमई नामक टाइपिंग औजार है जो कि विशेषकर कोरल ड्रॉ, पेजमेकर जैसे अयूनिकोडित प्रोग्रामों में हिन्दी टाइप करने हेतु उपयोगी है।

[संपादित करें] प्रचालन तन्त्र में इनस्क्रिप्ट कीबोर्ड जोड़ना

विभिन्न ऑपरेटिंग सिस्टमो में इनस्क्रिप्ट का वर्चुअल कीबोर्ड होता है। विभिन्न भाषाओं हेतु वर्चुअल कीबोर्ड जोड़ा जा सकता है।

  • विण्डोज़ में कण्ट्रोल पैनल में Regional and language options में जाकर इनस्क्रिप्ट का कीबोर्ड जोड़ा जा सकता है।[4] ध्यान दें कि इससे पहले विण्डोज़ में इण्डिक समर्थन सक्षम किया जा चुका हो।[5]
  • विण्डोज़ में टीवीऍस कम्पनी के कीबोर्ड के उपयोग की विधि।[6]
  • उबण्टू लिनक्स में उपयोग की जानकारी।[7]

[संपादित करें] मोबाइल फोन में इन्स्क्रिप्ट कीबोर्ड

[संपादित करें] सन्दर्भ

[संपादित करें] इन्हें भी देखें

[संपादित करें] वाह्य सूत्र

वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ