शनि गोचर मकर राशि 2022 : वृषभ राशि पर प्रभाव शनि गोचर मकर राशि 2022 : वृषभ राशि पर प्रभाव. शनि ग्रह सबसे मंद गति से चलने वाला ग्रह है इस कारण गोचर में एक राशि में ढाई साल तक भ्रमण करता है। शनि ग्रह की प्रेरणा से ही व्यक्ति अपने कर्म में प्रवृत्त होता है। वर्ष 2022 शनि देव् मकर राशि में संचारकरेगा इस कारण वृषभ राशि के जातक के ऊपर अवश्य ही प्रभाव पड़ेगा। वर्ष 2022 में शनि की साढ़े साती का प्रभाव धनु, मकर और कुम्भ राशि के ऊपर रहेगा। शनि की साढ़े साती 2022 शनि मकर और कुंभ राशि का स्वामी ग्रह हैं। अर्थात शनि अपनी ही राशि मकर में ढाई साल तक संचार करेंगे।
आइये जानते है शनि के 2022 मे मकर राशि में गोचर का क्या प्रभाव रहेगा।
शनि का धनु से मकर में राशि परिवर्तन से वृषभ राशि के ऊपर कुछ न कुछ प्रभाव अवश्य पडेगा। वृषभ राशि अथवा लग्न के जातक के कुंडली में शनि का गोचर नवम वा भाग्य स्थान में हो रहा है। शनि भाग्य स्थान में बैठकर लाभ, सहज तथा रोग स्थान को देखेगा अतः स्पष्ट है की भाग्यवृद्धि के लिए किये गए कठिन मेहनत से लाभ मिलेगा। अपने भाग्य वृद्धि के लिए आपको कठोर परिश्रम करना ही पड़ेगा।
सामान्य फल |General Result
शनि का गोचर आपके लिए शुभ रहेगा। वृषभ राशि ( Taurus Sign) वालो के लिए शनि भाग्य तथा कर्म स्थान का स्वामी होकर भाग्य स्थान में परिभ्रमण कर रहा है आपके अंदर गुस्सा और अहंकार का संचार बढेगा। आपके मित्र के अस्वाभाविक व्यवहार से मानसिक कष्ट हो सकता है। अपने भाई-बंधु से लड़ाई-झगड़ा एवं विवाद का योग बन रहा है इस कारण हर सम्भव इससे बचने का प्रयास करे।
पारिवारिक जीवन | Family Life
शनि का गोचर नवम भाव अर्थात पिता के स्थान में हो रहा है इस कारण आपसी से मनमुटाव होगा। आप के नकारात्मक विचार के कारण पिताजी मानसिक रूप से परेशान हो सकते है। पिताजी का स्वास्थ्य भी ख़राब हो सकता है। इस कारण आप भी मानसिक रूप से व्यथित रहेंगे। माता पिता के साथ विवाद हो सकता है।
शत्रु से परेशानी बढ़ सकती हैं। शत्रुओ से बचे उसे हावी न होने दें। धार्मिक ग्रंथों के पढ़ने में आपकी रूचि बढ़ेगी। यदि कोई मुकदमा चल रहा है तो उसमे देर होगी या असफलता मिलेगी। आपको किसी का अपमान सहना पड़ सकता है। आप योजना तो बहुत बनाएंगे परन्तु सभी योजनाओं से लाभान्वित नहीं होंगे। जिसके कारण मानसिक अवसाद बढ़ेगा।
व्यवसाय एवं आर्थिक क्षेत्र | Business and Economic
कार्यक्षेत्र के लिए अनुकूल समय है व्यापार में लाभ का योग बन रहा है। शनि भाग्येश होकर भाग्य स्थान में गोचर कर रहा है जो आपके कार्य तथा व्यापार को वृद्धि करेगा। व्यवसाय के लिए लोन लेना पड़ सकता है
business loan yoga and astrology किन्तु शनि के तृतीय वा पराक्रम भाव पर दृष्टि होने से आपके पराक्रम में कमी आएगी जिसका प्रभाव आपके व्यापार पर सकता है। आप अपने आप को पहले से बेहतर महशुस करेंगे।धन लाभ की दृष्टि से किये गए यात्रा में नुकसान हो सकता है।
Business Yoga in Astrologyनौकरी | Service
यदि आप नई नौकरी ( Job ) की तलाश कर रहे है तो निश्चित ही नौकरी मिलेगी धैर्य रखें विलम्ब हो सकता है। यदि आप नौकरी कर रहें है और दूसरा नौकरी की इच्छा रखते है तो उसके लिए भी अनुकूल है आपको इस समय का लाभ उठाना चाहिए। कार्यस्थल पर आपके सहकर्मी धोखा दे सकते हैं जिससे मानसिक कष्ट होगा। यदि सरकार के अधीन कार्य कर रहे है तो सतर्क रहे अधिकारियों से डांट सुनना पर सकता है।
जानें ! कब लगेगी आपकी नौकरी ?विद्यार्थी जीवन | Students Life
विद्यार्थियों (Students) के लिए शनि का गोचर शुभ फल देने में समर्थ होगा। आपको प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी परन्तु इसके लिए ईमानदार बनना होगा ( Be Competitive and get success ) । यदि आपके अंदर प्रतियोगी भावना का विकास हो गया और आलस्य समाप्त हो गया तो निश्चित ही सफलता मिलेगी इसमें किंचित संदेह नही है।
स्वास्थ्य | Health
शनि की दृष्टि रोग भाव पर होने से कोई असाध्य बिमारी से ग्रसित हो सकते हैं। स्वास्थ खराब हो सकता है इसलिए तुरंत ध्यान दें आलस्य न करे। लिवर में कोई दिक्कत हो सकती है इसके कारण पीलिया की बिमारी हो सकती है। जोड़ो में दर्द विशेषरूप से घुटनो के दर्द से ज्यादा दुःखी रहेंगें।
Remedies | ध्यातव्य बातें
- सकारात्मक सोच पर ध्यान दें क्योकि इस समय सब कुछ आपके अनुकूल नहीं होगा।
- जो लोग धार्मिक कार्यों से जुड़े हुए हैं उन्हें अवश्य ही लाभ मिलेगा।
- यह समय अत्यंत सावधानी का है।
- भाग्य की वृद्धि धीरे धीरे संभावित है इसके लिए धैर्य धारण करना सबसे बढ़िया उपाय है।
- अपनी वाणी पर संयम बरतें।
- आलस्य का त्याग करें नहीं तो सभी महत्वपूर्ण कार्य में अवरोध आएगा।
- प्रतिदिन पीपल के पौधें में जल दें।
Related Posts
How can Astrology help in Health, Eye and Heart Troubles. Astrology can help through strotra, mantra, gemstone etc. In the Valmiki Ramayan you must have read…
Surya Stuti is very powerful mantra it can recite by everyone. recitation of these 12 Strotra’s Stuti is good for health, sound, age, knowledge, respect…
How Your 9 Planets give you Fortune. Most of us know that nine planets (नवग्रह) are responsible for all the fortunes and misfortunes in our…
What is Mangalik Dosh ? Affliction of Mars in the horoscope known as a Mangalik dosh horoscope. It is caused by placement of Mars in…
Copyright © 2022Astroyantra | Powered by Cyphen Innovations