Home /
Astrology / शनि गोचर 2022 सिंह राशि पर प्रभाव | Saturn Transit Effects on Leo
शनि गोचर 2022 सिंह राशि पर प्रभाव | Saturn Transit Effects on Leo शनि गोचर 2022 सिंह राशि पर प्रभाव | Saturn Transit Effects on Leo. सिंह राशि ( Leo Sign) वालो के लिए शनि षष्ठ ( रोग, दुःख। मुकदमा ) और सातवें (पत्नी / पति घर) भाव का स्वामी होकर छठे भाव में गोचर करेंगे। सिंह लग्न वालों के लिए शनि पत्नी/पति भाव का स्वामी होकर रोग, दुःख, केश मुकदमा, के घर में भ्रमण करेंगे इस कारण दाम्पत्य जीवन में क्लेश सम्भव है।
शनि गोचर 2022 सिंह राशि पर प्रभाव
सामान्य फल | General Prediction
शनि के यहाँ गोचर से आप अपने शत्रु को पराजित करने में सफल होंगे किन्तु यह तब सम्भव होगा जब आप अपने अहंकार को छोड़ेंगे यदि ऐसा नहीं करते है तो इसके कारण आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे और आपके अंदर आत्मविश्वास में कमी आएगी।
यदि
विदेश यात्रा ( Foreign Travel ) के लिए इछुक है तो आपको प्रयास तेज कर देना चाहिए सफलता मिलने के बहुत चांस है। धार्मिक यात्राओं का योग बन रहा है। अनावश्यक खर्च से बचना चाहिए। स्थान परिवर्तन हो सकता है। ऋण ( Loan) लेने का योग बन रहा है। विरासत में मिली सम्पत्ति को बेच सकते है या उसका उपभोग कर सकते हैं।
पारिवारिक एवं दाम्पत्य जीवन | Family Life
दाम्पत्य जीवन में अहम् का टकराव बढ़ेगा कहीं यह मैं, मैं आपके दाम्पत्य सुख को नष्ट न कर दें अतः अपने रिश्ते को बचाने के लिए मैं रूपी राक्षस को अन्तः चेतना से निकाल बाहर करना ही होगा अन्यथा आपका वैवाहिक जीवन नरक तुल्य हो जाएगा। इससे बचने के लिए
सोमवार का व्रत करें। आपस का नोक झोक कही जेल न पहुचां दें। आपस में लड़ाई झगड़ा के कारण केश-मुकदमा का भी सामना करना पर सकता है।
शनि का इस भाव में गोचर वैवाहिक जीवन के लिए बहुत अनुकूल नहीं है। यदि सम्बन्ध पहले से ही ख़राब चल रहा है और तलाक की इच्छा रखते है तो जीवनसाथी से तलाक ( Divorce ) की संभावना बढ़ जाएगी।
Divorce yoga in horoscopeइस समय छोटे भाई बहन के साथ मनमुटाव सम्भव है। उनके साथ कोई प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है। भाइयो के साथ लेन-देन में सावधानी बरते। बंधू-बांधव के मध्य मनमुटाव हो सकता है।
शनि गोचर 2022 | प्रेम सम्बन्ध | Love Relation
यदि आप सोचते हैं की हम प्रेमी प्रेम करना जाने तो मेरे भाई पहले अपने
प्रेम संबंधों ( Love Relation ) को बचाने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करें और इसके लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी और धन भी खर्च करना पड़ सकता हैं। उपाय के रूप में अपने प्रेमी को चमड़े का पर्स गिफ्ट करें अवश्य ही लाभ मिलेगा।
व्यवसाय एवं आर्थिक क्षेत्र | Business and Economic Status
यदि आप कोई व्यवसाय कर रहें हैं और कोई शत्रु आपको परेशान कर रहा है तो शनि गोचर 2020 समाप्त करने में सक्षम होगा। आप जहाँ भी काम कर रहें हैं वहां कार्य स्थल पर संस्था हेड के साथ विचारों की लड़ाई हो सकती है जिसके कारण आपके अपने काम में विलम्ब हो जायेगा। शनि का गोचर आर्थिक मामलों के लिए अत्यन ही बेहतर है वही कुछ लोगों की साझेदारी में कड़वाहट या ब्रेक की भी संभावना बढ़ जायेगी।
नौकरी पेशा जातकों को सहकर्मियों से सहयोग नहीं मिलने की संभावना है। नौकरी में दिक्कत आ सकती है। कर्ज से मुक्ति दिलाने में शनि आपको सहायता करेगा।
Job yoga in Birth Chartशनि गोचर 2022 | स्वास्थ्य | Health
आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं । सिंह राशि से शनि गोचर में छठे भाव में होंगे। छठा भाव रोग दुःख, ऋण, शत्रु इत्यादि का भाव है अतः आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ेगी। कोई गंभीर बिमारी हो सकती है जो ज्यादा दिन तक चलें। घुटने में दर्द हो सकता है। कमर के निचले हिस्से में अंग–भंग होने का योग बन रहा है सतर्क रहना ही समस्या का समाधान है। प्रतिदिन योग करें विशेष रूप से
सूर्य नमस्कार।Related Posts
How can Astrology help in Health, Eye and Heart Troubles. Astrology can help through strotra, mantra, gemstone etc. In the Valmiki Ramayan you must have read…
Surya Stuti is very powerful mantra it can recite by everyone. recitation of these 12 Strotra’s Stuti is good for health, sound, age, knowledge, respect…
How Your 9 Planets give you Fortune. Most of us know that nine planets (नवग्रह) are responsible for all the fortunes and misfortunes in our…
What is Mangalik Dosh ? Affliction of Mars in the horoscope known as a Mangalik dosh horoscope. It is caused by placement of Mars in…
Copyright © 2022Astroyantra | Powered by Cyphen Innovations