Home /
Astrology / शुक्र का मेष राशि में गोचर 2022 का प्रभाव | Venus Transit Effects
शुक्र का मेष राशि में गोचर 2022 का प्रभाव | Venus Transit Effects शुक्र ग्रह 24 मई , 2022 को मीन राशि से मंगल की राशि मेष में प्रवेश करेगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह का मेष में गोचर सामान्यतः शुभ फल प्रदान करता है। इस गोचर से घर में को न कोई शुभ कार्य अवश्य ही संपन्न होते हैं । भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है। यदि आपकी कुंडली में शुक्र अशुभ अवस्था में है तो व्यक्ति के दाम्पत्य जीवन और प्रेम सम्बन्ध में परेशानी भी आती है । ऐसा जातक भौतिक सुखों से दूर होकर कष्ट का जीवन व्यतीत करता है । 18 जून , 2022 को शुक्र का मेष राशि में होने वाले गोचर का प्रभाव सभी बारह राशियों पर अलग-अलग तरह से देखने को मिलेगा।
प्रस्तुत लेख में हम इस बात पर चर्चा करने जा रहें हैं की शुक्र के मेष राशि में गोचर का सभी राशि के जातकों पर क्या-क्या प्रभाव पड़ेगा। यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।
शुक्र गोचर 2022 का मेष राशि पर प्रभाव
आपकी कुंडली में शुक्र द्वितीय और सप्तम भाव के स्वामी होकर इस समय गोचर में आपके प्रथम भाव में होंगे। इस गोचर से आपका आत्मबल बढ़ेगा लोगों की दृष्टि आपके ऊपर रहेगी। आप के अंदर भौतिक सुख प्राप्त करने की लालसा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में आनन्द का संचार बढेगा एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा । शारीरिक सम्बन्ध में प्रगाढ़ता आएगी।
व्यापार में सफलता मिलेगी। धन-धान्य की बृद्धि होगी। इस समय आप अपने ऊपर तथा अपने जीवन साथी के ऊपर खर्च करेंगे । खुद पर अधिक समय और धन खर्च करेंगे, जिससे आप स्वयं को बेहतर दिखा सकें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। मकान, वाहन या अन्य कोई सामान मोबाइल, ज्वेलरी इत्यादि की खरीद बिक्री हो सकती है। आपका मान-सम्मान बढेगा। इस समय आप परफ्यूम इत्र इत्यादि का प्रयोग अधिक करने लगेंगे। यह कह सकते है की आप अधिक रोमांटिक दिखेंगे।
शुक्र गोचर 2022 का वृषभ राशि पर प्रभाव
वृष राशि वा लग्न के जातक की जन्मकुंडली में शुक्र प्रथम तथा छठे भाव के स्वामी होकर व्यय भाव में गोचर करेंगे। यह भाव अनेक प्रकार के खर्चों और हानि का होता है, किन्तु शुक्र अपने गोचर में विलासिता सम्बन्धित वस्तुओं के ऊपर खर्च करने में सक्षम होता है। यदि आप गाड़ी लेने की इच्छा रखते हैं तो इच्छापूर्ति होगी। आपके खर्चों में बढ़ोतरी भी होगी। मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तु को खरीदेंगे।
घर में कोई शुभ कार्य भी हो सकता है। विदेश यात्रा का भी योग बनेगा। आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं अतः अपने स्वास्थ्य पर विशेष रुप से ध्यान दें । नियमित योगाभ्यास करें। प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने के बहुत चांस रहेँगेँ। आप रोमांटिक मूड में रहेंगे कोई मनपसंद साथी मिल सकता वा सकती है।
शुक्र गोचर 2022 का मिथुन राशि पर प्रभाव
मिथुन राशि वा लग्न के जातक की जन्मकुंडली में शुक्र पाँचवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं तथा गोचर में वे आपके ग्यारहवें वा लाभ में होंगे। इस गोचर से मनोवांछित लाभ मिलने की प्रबल संभावना होगी। कोई नया कार्य आरम्भ कर सकते हैं। इस खर्च करने से लाभ की प्राप्ति होगी। यदि आप विद्यार्थी हैं तो शिक्षा के क्षेत्र में लाभ मिलेगी। यदि कहीं एडमिशन लेना चाह रहें है तो ले सकते हैं।
अपने प्रेमिका का सुख मिलेगा परन्तु शारीरिक सुख की ईच्छा सम्बन्ध में दरार ला सकता हैं अतः एक दूसरे की भावना का ख्याल रखें। शादीशुदा दम्पति यदि संतान की इच्छा रखतें है तो संतान का सुख मिलेगा। संतान से धन की प्राप्ति हो सकती है या वह किसी प्रकार आप की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करेगी। संतान के ऊपर व्यय भी करना पर सकता है।
आपके कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छे संबंध बनेंगे, जो आपको काफी लाभ देंगे। इस समय आर्थिक आपकी दृढ होगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। पिता को घर से दूर जाना पर सकता है। प्रेम की वाणी बोलिये धन वृद्धि का सुख पाएं।
शुक्र गोचर 2022 का कर्क राशि पर प्रभाव
गोचर में शुक्र चौथे तथा ग्यारहवें भाव के स्वामी होकर आपके कर्म भाव में भ्रमण करेंगे। वस्तुतः यह स्थान कर्म वा व्यवसाय नौकरी का भाव है अतः शुक्र के होने से कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। आपको धन लाभ होगा। कार्यस्थल पर महिला सहकर्मियों से अच्छा व्यवहार बनाएं रखें इससे आपको लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सौहार्द बना रहेगा। परिवार में कोई नया वाहन, मोबाइल या ज्वेलरी खरीद सकते हैं। विधार्थी अपने पढाई पर ज्यादा ध्यान दें इलेक्ट्रॉनिक गजट से दूर रहें अच्छा परिणाम मिलेगा। रोमांस का दौर चल सकता है।
शुक्र गोचर 2022 का सिंह राशि पर प्रभाव
गोचर में शुक्र तृतीय तथा दशम भाव के स्वामी आपके भाग्य स्थान में गोचर करेंगे। इस समय आप अपने भाग्यवृद्धि के लिए अपने भाई बंधू की सहायता लेंगे जिससे आपको लाभ मिलेगा।
नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा से लाभ मिलेगा। इस गोचर से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में वृद्धि और सफलता मिलेगी। पिता से धन तथा माता से कष्ट मिल सकता है।
शुक्र गोचर 2022 का कन्या राशि पर प्रभाव
गोचर में शुक्र द्वितीय तथा नवम भाव के स्वामी होकर अष्टम भाव में भ्रमण करेंगे और अपने ही राशि तथा धन स्थान पर दृष्टि होगी परिणामस्वरूप अकस्मात धन का आगमन होगा। पैतृक धन-संपत्ति मिलने का योग बन रहा है। पिता स्वास्थ्य खराब हो सकता है। भाग्यवृद्धि में रुकावट आ सकती है। कोई सुन्दर महिला या पुरुष मानसिक शांति भंग कर सकती है। सेक्स के प्रति जागृति बढ़ेगी कोई गुप्त कार्य में संलिप्त हो सकते है ऐसा करने से बचें।
शुक्र गोचर 2022 का तुला राशि पर प्रभाव
शुक्र ग्रह इस समय अपने ही राशि तथा अष्टम भाव के स्वामी होकर सप्तम भाव वा दाम्पत्य स्थान में भ्रमण करेगा। अतः शुक्र के गोचर से आपके दांपत्य जीवन में विशेष प्रभाव पड़ेगा। जीवनसाथी के मध्य अंतरंग संबंधों अर्थात रोमांस चरम सीमा पर होगी। एक दूसरे के प्रति आकर्षण का भाव आपके दांपत्य जीवन के सुख को बढ़ा देगा।
शुक्र अष्टमेश भी है अतः विवाहेत्तर संबंधों के कारण वैवाहिक जीवन में बाधा भी आ सकती है इस कारण अपने जीवनसाथी के प्रति अपना विशवास बनाये रखने में ही समझदारी होगी। यह भाव पार्टनरशिप का भी है अतः साझेदारी में कोई कार्य सकते हैं। व्यापार में लाभ होने का योग बन रहा है।
शुक्र गोचर 2022 का वृश्चिक राशि पर प्रभाव
गोचर में शुक्र सातवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं तथा गोचर दौरान छठे भाव में भ्रमण करेंगे। इस गोचर के प्रभाव से आपके खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। वैवाहिक जीवन में लड़ाई-झगड़ा हो सकती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है। व्यापार की दृष्टि से यात्रा करना पर सकता है। नौकरी में में पदोन्नति मिल सकती है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
विदेश जाने का मौका मिल सकता है। किसी भी महिला से पंगा लेना नुकसान साबित होगा।
शुक्र गोचर 2022 का धनु राशि पर प्रभाव
धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह छठे भाव के साथ ही ग्यारहवें भाव के स्वामी होकर पंचम भाव में गोचर करेंगे। पंचम स्थान संतान, प्रेम बुद्धि इत्यादि का भाव है, इसलिए शुक्र के इस भाव में भ्रमण करने से संतान सुख का योग बन रहा है। वहीँ यदि पहले से प्रेम चल रहा है तो अति प्रेम क्लेश उत्पन्न कर सकता है। नए प्रेम में सुखी पल आएंगे। प्रियतम से नज़दीकियां बढ़ेंगी। प्रियतम ऊपर अचानक खर्च करना पर सकता है।
इस गोचर के दौरान आपकी लाभ में बढ़ोतरी होगी और आपका आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। छात्रों को
प्रतियोगी परीक्षा में सफलता तथा किसी नए कोर्स में एडमिशन का मौका मिलेगा। यदि आप उच्च शिक्षा लेने के लिए सोच रहे हैं तो इसके लिए उचित निर्णय ले सकते हैं। ।
शुक्र गोचर 2022 का मकर राशि पर प्रभाव
इस समय गोचर में शुक्र पंचम और दशम भाव के स्वामी होकर आपके चौथे भाव में भ्रमण करेंगे। शुक्र का गोचर आपके लिए सुख प्रदान करने वाला होगा। आपकी इच्छा की पूर्ति होगी। परिवार के आपसी सामंजस्य बना रहेगा। परिजनों के मध्य प्यार और भाईचारा बढ़ेगा। घर में शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। कोई नए कार्य की शुरुआत कर सकते है।
आपको अपने घर का सुख मिलेगा और काम के बीच में आपको आराम भी मिलेगा। मकान में रिनोवेशन या साज-सज्जा पर विशेष खर्च हो सकता है। इस दौरान आप कोई गैजेट या वाहन खरीद सकते हैं। घरेलू खर्चे में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में वृद्धि एवं लाभ दोनों होगा।
शुक्र गोचर 2022 का कुंभ राशि पर प्रभाव
कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह केंद्र भाव (चौथे) और त्रिकोण भाव (नवें) के स्वामी होकर तृतीय भाव में गोचर करेंगे। इस समय आप अपने भविष्य के लिए खूब मेहनत करेंगें। भाग्य में वृद्धि होगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। रुके हुए कार्य सम्पन्न होंगे।
कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पिता के कार्यक्षेत्र में
पदोन्नति मिल सकती है। घर से दूर भी जाना पर सकता है। यात्रा का योग बन रहा है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। व्यवसाय में अप्रत्याशित वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
शुक्र गोचर 2022 का मीन राशि पर प्रभाव
मीन राशि मीन राशि के लिए शुक्र ग्रह तृतीय और अष्टम भाव के स्वामी होकर धन भाव में गोचर करेंगे इस कारण धन-धान्य की अप्रत्याशित वृद्धि होगी। पैतृक धन का लाभ मिल सकता है। घर में मांगलिक कार्य हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग मिलता रहेगा।
आपको प्रॉपर्टी का लाभ मिलेगा। आप कोई नई प्रॉपर्टी भी ले सकते हैं। यदि इस समय निवेश करते हैं तो उससे आपको लाभ होगा। अचानक दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर अधिक सचेत रहें।
Related Posts
How can Astrology help in Health, Eye and Heart Troubles. Astrology can help through strotra, mantra, gemstone etc. In the Valmiki Ramayan you must have read…
Surya Stuti is very powerful mantra it can recite by everyone. recitation of these 12 Strotra’s Stuti is good for health, sound, age, knowledge, respect…
How Your 9 Planets give you Fortune. Most of us know that nine planets (नवग्रह) are responsible for all the fortunes and misfortunes in our…
What is Mangalik Dosh ? Affliction of Mars in the horoscope known as a Mangalik dosh horoscope. It is caused by placement of Mars in…
Copyright © 2022Astroyantra | Powered by Cyphen Innovations